संसद सुरक्षा चूक में खुलासे: ललित ने जला दिए साथियों के फोन, मुंबई से खरीदे थे मेड इन चाइना स्मोक केन, बनवाए खास तरीके के जूते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 11:20 AM IST

Parliament security Breach: पुलिस ने कहा कि लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के दो आरोपी 1929 के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन के समय क्रांतिकारी भगत सिंह द्वारा सेंट्रल असेंबली के अंदर बम फेंके जाने जैसी घटना को दोहराना चाहते थे।

Parliament security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच आखिरी छठे आरोपी ललित झा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी ललित ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसने और महेश ने मोबाइल फोन को जला दिया था। ललित के पास अपने चार साथियों के मोबाइल फोन थे। घटना को अंजाम देने से पहले चारों ने अपने फोन ललित को दे दिए थे। फिर मौके से ललित घटना की मोबाइल रिकॉर्डिंग करने के बाद वह फरार हो गया था।

parliament breach

संसद की सुरक्षा में चूक

मेड इन चाइना थे स्मोक केन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद हमले में प्रयोग किए गए स्मोक बम चीन में बने हुए थे और हर स्मोक केन में चेतावनी लिखी हुई थी। दिल्ली पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हर स्मोक केन पर चेतावनी लिखी हुई थी। पुलिस ने एफआईआर में स्मोक केन को 1- 5 नंबर दिया है। सभी पर चेतावती लिखी है। चीन में निर्मित केन पर केवल पर्यवेक्षण क्षेत्र में उपयोग के लिए, लिखा हुआ है। इन स्मोक केन पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी हुई है कि इन्हें कभी भी घर के अंदर या बंद स्थान पर न चलाएं। चलाते समय चश्मा और दस्ताने पहनें।

End of Feed