Parliament security Breach: कोर्ट ने 'स्मोक अटैक' करने वाले 4 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2023, 08:59 PM IST

Parliament security Breach Accused:संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है, पुलिस ने अदालत से आरोपियों को 15 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था।

Parliament security Breach Update: दिल्ली एक अदालत ने नये संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार किये गए चार लोगों को बृहस्पतिवार को सात दिन के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों-मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम देवी- को एनआईए (NIA) मामलों की विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की विशेष अदालत में पेश किया।पुलिस ने अदालत से आरोपियों को 15 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।

अदालत ने आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के अलावा आतंकवाद-रोधी कानून गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगाए गए हैं। अदालत में बहस के दौरान अभियोजन पक्ष ने चारों व्यक्तियों पर आतंकवादी कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने डर पैदा करने की कोशिश की।

End of Feed