संसद में आज भी संग्राम, SIR मुद्दे पर विपक्षों सांसदों का हंगामा; लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Monsoon Session: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी इंडी गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कई सांसदों ने काली कमीज पहन रखी थी, तो कई ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी।

Monsoon Session: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी इंडी गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कई सांसदों ने काली कमीज पहन रखी थी, तो कई ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी।

Parliament Session

मानसून सत्र का तीसरा दिन (फोटो साभार: संसद टीवी)

सदन की कार्यवाही स्थगित

एसआईआर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने बुधवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा का हाल भी ऐसा ही रहा वहां की बैठक भी दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित की गई।

End of Feed