Parliament Monsoon Session 2023 Updates: अब दिन के समय ही धरना देंगे संजय सिंह, संविधान से ‘इंडिया' शब्द हटाने की राज्यसभा में मांग
संविधान से‘इंडिया' शब्द हटाने की राज्यसभा में मांग
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने ‘इंडिया’ शब्द को औपनिवेशिक प्रतीक और दासता की बेड़ी करार देते इसे देश के संविधान से हटाये जाने की मांग की। भाजपा के नरेश बंसल ने उच्च सदन में विशेष उल्लेख के जरिये यह मांग उठायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि देश को दासता के प्रतीकचिह्नों से मुक्ति जरूरी है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE Updates: कारोबार सुगमता बढ़ाने के लक्ष्य वाला विधेयक पारित
लोकसभा ने बृहस्पतिवार को ‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंजूरी दे दी जिसमें कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 42 अधिनियमों के 183 प्रावधानों में संशोधन कर छोटी-मोटी गड़बड़ियों को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्रस्ताव किया गया है। निचले सदन ने संक्षिप्त चर्चा के बाद इस विधेयक को ध्वनिमत से स्वीकृति दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 जुलाई को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इसमें कारोबार सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 मंत्रालयों से जुड़े 42 अधिनियमों के 183 प्रावधानों में संशोधन कर छोटी-मोटी गड़बड़ियों को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्रस्ताव किया गया है।अब दिन के समय ही धरना देंगे संजय सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की अपील के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह अब अपने निलंबन के खिलाफ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे। निलंबन के बाद से संजय सिंह संसद परिसर में लगातार धरने पर हैं। सिंह को गत सोमवार को उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।मणिपुर का दौरा करेगा 'INDIA' का शिष्टमंडल
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 29 और 30 जुलाई को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेगा। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विपक्षी दलों के 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताहांत मणिपुर का दौरा कर हालात का जायजा लेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में मणिपुर का दौरा किया था।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE Updates: जयशंकर ने भारी हंगामे के बीच बयान पूरा किया
इससे पहले सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद आसन की अनुमति से विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश नीति में नवीनतम घटनाकमों के संबंध में एक बयान देने लगे। जयशंकर ने अभी बोलना शुरु ही किया था कि विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान और इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जयशंकर ने भारी हंगामे के बीच ही अपना बयान पूरा किया।राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी दलों के भारी हंगामे और शोरगुल के बाद बृहस्पतिवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद आसन की अनुमति से विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश नीति में नवीनतम घटनाकमों के संबंध में एक बयान देने लगे। जयशंकर ने अभी बोलना शुरु ही किया था कि विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान और इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जयशंकर ने भारी हंगामे के बीच ही अपना बयान पूरा किया।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE Updates: राज्यसभा में विदेश मंत्री के बयान के दौरान लगे नारे
भारत की विदेश नीति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में बयान दिया। विदेश मंत्री जब बयान दे रहे थे तो एनडीए के सदस्यों ने 'मोदी मोदी' के नारे लगाए तो 'INDIA' अलायंस में शामिल दलों ने 'इंडिया इंडिया' की नारेबाजी की।लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। विपक्षी सदस्यों का हंगामा इतना बढ़ गया कि निम्न सदन की कार्यवाही दिन के दो बजे तक स्थगित कर दी गई।'मणिपुर के लोगों के घावों पर नमक रगड़ रहे पीएम'
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 'पीएम मोदी मणिपुर के लोगों के घावों पर नमक रगड़ रहे हैं। हमारा कहना है कि उन्हें मणिपुर जाना चाहिए और राष्ट्रीय हित की सुरक्षा में काम करना चाहिए तो वह यहां भाषण दे रहे हैं।'Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: विपक्ष के नेता के चैंबर में 'INDIA' की बैठक
संसद में अपनी रणनीति को लेकर 'INDIA' के सांसद गुरुवार सुबह विपक्ष के नेता के चैंबर में बैठक कर रहे हैं। मणिपुर हिंसा का विरोध करने के लिए ज्यादातर सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं।राज्यसभा में माकपा सदस्य ने उठाया मणिपुर का मुद्दा
राज्यसभा में बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सदस्य जॉन ब्रिटास ने मणिपुर हिंसा और वहां महिलाओं पर कथित हमले का मुद्दा उठाया तथा सरकार से पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। माकपा सदस्य ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान विशेष उल्लेख के जरिए यह मुद्दा उठाया और कहा कि वहां इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है जिससे हिंसा प्रभावित राज्य में फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: अगले हफ्ते अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा-सूत्र
सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर अगले सप्ताह चर्चा हो सकती है। चर्चा का समय स्पीकर तय करेंगे। चर्चा हो जाने के बाद इसका जवाब पीएम मोदी देंगे।पूरक सवाल न पूछने पर सभापति ने अफसोस जताया
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को अफसोस जताया कि प्रश्नकाल के दौरान मौजूद रहने के बाद भी कुछ सदस्यों ने अपने पूरक सवाल नहीं पूछे। धनखड़ ने प्रश्नकाल के दौरान उच्च सदन में कहा कि उन्होंने पूरक सवाल पूछने के लिए कुछ सदस्यों के नाम लिए लेकिन उन सदस्यों ने सदन में मौजूद होने के बाद भी अपने पूरक सवाल नहीं किए।वन संरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी
लोकसभा ने बुधवार को मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान और चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ‘वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023’ को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। सदन में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विधेयक को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया। इस विधेयक को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था। समिति ने विधेयक पर विभिन्न हितधारकों से सुझाव लिए और विचार-विमर्श किया।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: राज्यसभा में विपक्ष का बहिर्गमन
राज्यसभा में मणिपुर हिंसा पर सरकार के रवैये तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सदन के भीतर कोई बयान नहीं दिये जाने के विरोध में बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने उच्च सदन से बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भोजनावकाश के बाद सदन की बैठक फिर शुरू होने पर आसन की अनुमति से अपनी बात रखते हुए कहा, ‘इस सदन में हम (मणिपुर मुद्दे पर) जो चर्चा चाहते थे, उसके लिए हम प्रधानमंत्री के वक्तव्य की अपेक्षा कर रहे थे और अभी भी कर रहे हैं।’लोकसभा में हंगामे के बीच 6 विधेयक पेश
लोकसभा में बुधवार को मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी। कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने आज सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और सदन ने उसे चर्चा के लिए मंजूर किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं से बात करके और नियमों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का समय तय करेंगे। सदन में हंगामे के बीच ही सरकार ने छह विधेयक पेश किये।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: लोकसभा में पेश हुए ये विधेयक
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया। इस विधेयक को पेश किये जाने पर कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी ने आपत्ति प्रकट की। गृह राज्य मंत्री राय ने ‘जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023’ भी प्रस्तुत किये। इससे पहले ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किये जाने का विरोध करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी ने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय विचार कर रहा है और ऐसे में इस विधेयक को पेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने ‘संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023’ और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किये।मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विगत नौ वर्षों में यह दूसरा अवसर होगा जब यह सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने मत दिया था। इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले से तय है क्योंकि संख्याबल स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में है और निचले सदन में विपक्षी समूह के 150 से कम सदस्य हैं। लेकिन उनकी दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए धारणा से जुड़ी लड़ाई में सरकार को मात देने में सफल रहेंगे।विपक्ष पर जमकर बरसीं स्मृति इरानी
राज्यसभा में बीजेपी सदस्य पीटी उषा ने अपनी बात रखनी शुरू की तो विपक्षी सदस्यों ने 'मणिपुर-मणिपुर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगा दी। इरानी ने कहा कि जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं उन्होंने इस देश का गौरव बढ़ाने में पीटी उषा के योगदान का दो-तिहाई भी नहीं दिया होगा।मणिपुर की घटना पर पीएम दें बयान-नीतीश कुमार
मणिपुर की हिंसा पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया है। नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ वह शर्मिंदा करने वाला है। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी को बयान देना चाहिए। नीतीश ने कहा कि विपक्ष की अभी और बैठकें होंगी। इन बैठकों में यह तय होगा कि किस सीट पर कौन लड़ेगा। विपक्ष को मजबूत होता देख एनडीए डर गया है और अपनी बैठकें कर रहा है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर उचित समय पर होगी चर्चा-बिरला
कांग्रेस की ओर से पेश अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है। बिरला ने कहा है कि इस पर सही समय पर चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद तरुण गोगोई ने निम्न सदन में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।कांग्रेस के नेतृत्व में कमी- बसपा सांसद
अविश्वास प्रस्ताव पर बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में कमी है। जब सरकार और प्रधानमंत्री कमजोर हों उस स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। कांग्रेस को यह प्रस्ताव नहीं लाना चाहिए था। अधीर रंजन चौधरी ने तो अंग्रेजी बोल सकते हैं और न ही हिंदी। उन्हें केवल बंगाली आती है।कांग्रेस ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी किया है
कांग्रेस ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके कहा है कि वे बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे संसद भवन स्थित पार्टी संसदीय दल के कार्यालय में मौजूद रहें।इससे पहले 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ आखिरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य घटक दल मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में वक्तव्य देने और चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद के मॉनसून सत्र के पहले चार दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो गत बुधवार, 19 जुलाई को सामने आया था जिसके बाद देश भर में आक्रोश फैल गया और विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।अविश्वास प्रस्ताव आने दीजिए, हम तैयार हैं-मेघवाल
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोगों का विश्वास मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी में है। ये लोग पिछली बार भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। देश की जनता ने इन्हें सबक सीखाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव आने दीजिए। सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है। हम भी मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं। चर्चा किस नियम के तहत हो, इस पर जब सहमति बन गई तो अब ये नया मुद्दा लेकर आए हैं।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: मणिपुर पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में नोटिस
मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जबकि डीएमके सांसद तिरूचि सिवा, राजद सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन एवं आप सांसद राघव चड्ढा ने नियम 267 के तहत मणिपुर पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: संसद में गतिरोध समाप्त करे विपक्ष : बीसीआई
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मंगलवार को विपक्षी दलों के सांसदों से मणिपुर मुद्दे पर संसद में गतिरोध समाप्त करने और दोनों सदनों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। बीसीआई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने एक बयान में कहा कि इस मुद्दे पर संसद में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ तत्काल चर्चा की आवश्यकता है।सदन में गरिमा बनाए रखें : धनखड़
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रश्नकाल संसदीय कार्यवाही का "दिल" है क्योंकि इसके माध्यम से सदस्यों को सरकार से प्रश्न पूछने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संसद के प्रश्नकाल से सरकार की जवाबदेही तय होती है वहीं पारदर्शिता भी आती है और इससे अंतत: लोगों को मदद मिलती है। धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही में व्यवधान की पृष्ठभूमि में प्रश्नकाल के दौरान यह टिप्पणी की। उस समय विपक्षी सदस्य हंगामा कर रहे थे। धनखड़ ने सदस्यों से सदन में गरिमामय आचरण करने और सदन को चलने देने का आग्रह किया।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: खरगे ने कहा-देश को विश्वास में लें PM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद में मणिपुर की स्थिति के बारे में विस्तृत बयान देना चाहिए और देश को भरोसे में लेना चाहिए। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की बैठक के बाद खरगे ने यह भी कहा कि मणिपुर में जो रहा है वह इस सीमावर्ती राज्य के लिए अच्छा नहीं है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: हिमंता बोले-विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया' पक्षपाती
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के साथ दिक्कत यह है कि यह पक्षपातपूर्ण है और केवल ‘मणिपुर की घटना के खिलाफ’बोल रहा है। शर्मा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन देश के अन्य राज्यों में हो रही घटनाओं को लेकर कुछ नहीं बोल रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘श्री गांधी, यह अंतर्निहित पूर्वाग्रह ही वास्तव में ‘इंडिया’ की दिक्कत है। केवल मणिपुर के खिलाफ बोलें और दूसरों के लिए बोलने वालों को दंडित करें।’Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
