लोकसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, पश्चिम एशिया संकट पर आज राज्यसभा में बोलेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा।

Parliament Budget Session : बजट सत्र के दूसरे हिस्से में मंगलवार को लोकसभा में कई अहम चीजें होनी हैं। निम्न सदन में आधिकारिक दस्तावेज और समितियों की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके अलावा कई अहम विधेयक भी प्रस्तुत होंगे। तो वहीं, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में जवाब देंगे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अपने विभागों संस्कृति, शिक्षा, वित्त, श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं कॉरपोरेट मामलों से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

loksabha

पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है।

सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया के संघर्ष पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि इस संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा।

End of Feed