'गोली भी खानी पड़े तो भी लड़ाई जारी रहेगी'; संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर FIR के बीच पप्पू यादव का पलटवार

अपने खिलाफ FIR दर्ज होने पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने कोई मर्यादा नहीं लांघी है। क्या सनातन और मंदिर के फंड को लूटने वालों का पर्दाफाश करना और उनके खिलाफ लड़ना गलत है?

भागलपुर: संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चंदा गबन के मुद्दे पर किए गए सांकेतिक प्रदर्शन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपने खिलाफ दर्ज हो रही एफआईआर और भाजपा के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं,बल्कि मंदिरों और सनातन से जुड़ी आस्था की रक्षा करना है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि इसके लिए गोली भी खानी पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

पप्पू यादव ने एफआईआर दर्ज होने के बाद किया पलटवार।

पप्पू यादव ने एफआईआर दर्ज होने के बाद किया पलटवार।

भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा,"क्या सनातन और मंदिर के पैसे को लूटने वालों का पर्दाफाश करना गलत है? क्या मंदिरों की रक्षा करना गलत है? क्या मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा करना गलत है? क्या एक अरब से ज्यादा लोगों की आस्था की रक्षा करना गलत है?"

End of Feed