बंगाल की खाड़ी में पनामा का कार्गो जहाज लापता, 24 क्रू मेंबर सवार; भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में हुई। समुद्र के बीचोंबीच हुए इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज के लापता होने की घटना सामने आई है। इस मालवाहक जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ‘Ocean Wear’ नाम का यह मालवाहक जहाज पारादीप पोर्ट से 20 अगस्त को लौह अयस्क लेकर चीन के लिए रवाना हुआ था।

Ship cargo

बंगाल की खाड़ी में पनामा का कार्गो जहाज डूबा (प्रतीकात्मक फोटो)

मर्चेंट शिपिंग सेफ्टी सेंटर को 22 अगस्त को मिली थी संपर्क टूटने की सूचना

मर्चेंट शिपिंग सेफ्टी सेंटर (MRCC) को 22 अगस्त को दोपहर करीब 11:48 बजे MV Ocean Winner (IMO 9145530) से संपर्क टूटने की सूचना मिली। जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। जहाज के ऑपरेटर Victory Star Group Co Ltd की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) सहायता मांगी गई। बताया जा रहा है कि ‘Ocean Wear’ ने 20 अगस्त को पारादीप पोर्ट से लौह अयस्क लेकर चीन के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। लेकिन रवाना होने के महज एक दिन बाद ही जहाज से संपर्क टूट गया।

End of Feed