पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तौफीक को पलवल पुलिस ने दबोचा, कई लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात कबूली

तैफीक 2022 में पाकिस्तान गया था, वहीं से उसका संपर्क उसके आकाओं से शुरू हुआ। उसने कई लोगों को वीजा लगवाकर पाकिस्तान भेजने की भी बात कबूल की है। आरोपी से खुफिया एजेसिंयों के लोग और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है।

Pakistan Spy Arrested: केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर पलवल पुलिस की सीआईए पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी तौफिक हथीनखंड के आलीमेव गांव का रहने वाला है। देशद्रोह समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को भेजता था। आरोपी के मोबाइल से देशद्रोह से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं। तैफीक 2022 में पाकिस्तान गया था, वहीं से उसका संपर्क उसके आकाओं से शुरू हुआ। उसने कई लोगों को वीजा लगवाकर पाकिस्तान भेजने की भी बात कबूल की है। आरोपी से खुफिया एजेसिंयों के लोग और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है।

Pakistani spy arrested

पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स गिरफ्तार (PTI)

2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था

CIA पुलिस के मुताबिक, पलवल के आलीमेव गांव निवासी तौफीक (35) 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। वहीं उसकी मुलाकात उस समय दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी में तैनात एक कर्मचारी से हुई। भारत वापस आने के बाद तौफीक दिल्ली में उससे मिलने भी गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, तौफिक वॉट्सएप के जरिए BSF में तैनात एक कर्मचारी की जानकारी पाकिस्तान एम्बेसी में तैनात उसी कर्मचारी को उपलब्ध करने लगा।

End of Feed