अमेरिका में भारत को घेरने चला था Pak Journalist, बुरी तरह फंसा; हो गई भयंकर बेइज्जती

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2023, 09:51 PM IST

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत से जुड़े हुए सवाल पूछे थे। उन्होंने भारत की आलोचना के लिहाज से इस सवाल को फ्रेम किया गया था। लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं रहे और काफी चाहने के बाद भी अमेरिकी प्रवक्ता ने भारत का नाम तक नहीं लिया।

पाकिस्तान के एक पत्रकार हैं-जहांजैब अली जो एआरवाई न्यूज से जुड़े हुए हैं। इन्हें अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भयंकर बेइज्जती झेलनी पड़ी है। दरअसल अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्होंने भारत से जुड़े हुए ऐसे सवाल पूछे, जिसके जवाब में उन्हें भारत की आलोचना की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें तब इस मामले पर मुंह की खानी पड़ी, जब अमेरिकी प्रवक्ता ने भारत का नाम तक नहीं लिया।

दरअसल भारत में इंटरनेट शटडाउन के आंकड़ों पर सवाल पूछते हुए पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत और कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने अमेरिकी प्रवक्ता से भारत का नाम कहलवाने की पर्याप्त कोशिश की लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तानी पत्रकार की हसरत पूरी नहीं की।

End of Feed