देश

अमेरिका में भारत को घेरने चला था Pak Journalist, बुरी तरह फंसा; हो गई भयंकर बेइज्जती

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2023, 09:51 PM IST

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत से जुड़े हुए सवाल पूछे थे। उन्होंने भारत की आलोचना के लिहाज से इस सवाल को फ्रेम किया गया था। लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं रहे और काफी चाहने के बाद भी अमेरिकी प्रवक्ता ने भारत का नाम तक नहीं लिया।

पाकिस्तान के एक पत्रकार हैं-जहांजैब अली जो एआरवाई न्यूज से जुड़े हुए हैं। इन्हें अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भयंकर बेइज्जती झेलनी पड़ी है। दरअसल अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्होंने भारत से जुड़े हुए ऐसे सवाल पूछे, जिसके जवाब में उन्हें भारत की आलोचना की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें तब इस मामले पर मुंह की खानी पड़ी, जब अमेरिकी प्रवक्ता ने भारत का नाम तक नहीं लिया।

दरअसल भारत में इंटरनेट शटडाउन के आंकड़ों पर सवाल पूछते हुए पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत और कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने अमेरिकी प्रवक्ता से भारत का नाम कहलवाने की पर्याप्त कोशिश की लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तानी पत्रकार की हसरत पूरी नहीं की।

नेड प्राइस ने कहा कि हम दुनिया के तमाम देशों में फ्रीडम ऑफ स्पीच और इंटरनेट एक्सेस के पक्षधर हैं। नेड प्राइस ने अपने जवाब में भारत का नाम नहीं लिया और पाकिस्तानी पत्रकार जहांजैब अली को निराशा हाथ लगी। ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत को घेरने की कोशिश की है लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article