'लादेन को पनाह देने वालों पर हमारी नजर'; शहबाज ने ईरान को बताया 'भाईचारे वाला देश' तो भड़का अमेरिका

शहबाज शरीफ अपने एक बयान को लेकर बुरी तरह घिर गए हैं। अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

ईरान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हालिया बयान ने अमेरिका में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने शरीफ की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अमेरिका उसकी गतिविधियों पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने पाकिस्तान के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही देश है जहां अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन वर्षों तक छिपा रहा था।

शहबाज शरीफ और सीनेटर रिक स्कॉट।

शहबाज शरीफ और सीनेटर रिक स्कॉट।

रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहबाज शरीफ के एक वीडियो को साझा करते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि दुनिया को पाकिस्तान के रिकॉर्ड को नहीं भूलना चाहिए। उनके मुताबिक, पाकिस्तान वही देश है जहां ओसामा बिन लादेन को पनाह मिली और जहां ईशनिंदा के आरोपों में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं।

End of Feed