पहलगाम आतंकी हमला: NIA को दो आरोपियों की 5 दिन की मिली हिरासत, आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप-Video

पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को जम्मू की अदालत में लाया गया, आरोपियों पर हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है।

Pahalgam Terror Attack Update: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को यहां की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और 16 अन्य घायल हुए थे।

Pahalgam terror attack

NIA को दो आरोपियों की 5 दिन की मिली हिरासत

एनआईए ने रविवार को दो आरोपियों पहलगाम के बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क निवासी बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया था यह हमले की जांच में पहली बड़ी सफलता थी।

End of Feed