Padma Awards: शिबू सोरेन, पी. नारायणन, आर माधवन, रोहित शर्मा... देश के 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2’ में वर्ष 2026 के लिए 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक शामिल रहे। वहीं, पी. नारायणन और पूर्व न्यायाधीश के.टी. थॉमस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2' में 2026 के लिए 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक, आर माधवन, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं।

padma awards 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित। ANI

इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। झारखंड के नेता शिबू सोरेन को राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलयालम पत्रकार पी नारायणन, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठ अभिनेता ममूटी, गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

End of Feed