वेद से विवेकानंद तक हमारी परंपरा को महान संतों ने आगे बढ़ाया, एचएच प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में बोले पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 09:28 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में एचएच प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाइए, आपको प्रमुख स्वामी महाराज जी की दूरदर्शिता का परिणाम दिखाई देगा।

गुजरात के अहमदाबाद में एचएच प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मैं भारत की जीवंतता और विविधता के हर पहलू को देख सकता हूं। मैं इस तरह के और इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम के बारे में सोचने के लिए साधु और संतों की सराहना करना चाहता हूं। एचएच प्रमुख स्वामी महाराज जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर से लोग आ रहे हैं।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाइए, आपको प्रमुख स्वामी महाराज जी की दूरदर्शिता का परिणाम दिखाई देगा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे मंदिर आधुनिक हैं और हमारी परंपराओं को उजागर करते हैं। उनके जैसे महान और रामकृष्ण मिशन ने संत परंपरा को फिर से परिभाषित किया। महाराज जी देव भक्ति और देश भक्ति में विश्वास करते थे।

End of Feed