विपक्ष को कैसा लगा Budget 2024, थरूर से लेकर मनीष तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 01:17 PM IST

Budget 2024 : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'बजट में यह अब तक का सबसे छोटे भाषणों में से एक था। इससे कुछ बाहर नहीं आया। हालांकि, सुनने में अच्छी लगने वाली बातें कही गईं। ठीस चीजें बहुत कम हैं। वित्त मंत्री ने विदेशी निवेश के बारे में बात की लेकिन उन्हें पता नहीं कि इस निवेश में कमी आई है।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2024 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ‘अमृत काल’ की रणनीतिक रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि 2047 तक भारत विकसित होगा और प्रत्येक देशवासी के सपने साकार होंगे। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करते हुए कर दाताओं को कोई राहत नहीं दी। जबकि मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाने की बात कही। हमेशा की तरह सरकार का यह बजट विपक्ष को पसंद नहीं आया और उसने इसकी आलोचना की।

budget 2024

बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया।

घाटे का बजट चिंता की बात-मनीष तिवारी

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि 'यह लेखानुदान था। इसका एक ही लक्ष्य वित्तीय वर्ष की पहले तिमाही तक सरकार को चलाने के लिए फंड का इंतजाम करना होता है। चिंता वाली बात यह है कि 18 लाख करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया गया है। इसका मतलब यह है कि अपना खर्चा पूरा करने के लिए सरकार उधार ले रही है। यह आंकड़ा अगले साल और बढ़ जाएगा।'

End of Feed