
Opposition Parties Meeting : पटना में विपक्ष की बैठक खत्म, शाह बोले-कितना भी हाथ मिला लो, एकता संभव नहीं
Opposition Parties Meeting in Patna ahead of Lok Sabha Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष ने पटना में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्ष के करीब 15 प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। बताया जाता है कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने के लिए विपक्ष नई रणनीति बनाने के साथ-साथ अपनी एकजुटता के एजेंडे को आकार दे सकता है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ही पटना पहुंच गए। पटना में ममता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस बैठक के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती को निमंत्रित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी भी अपनी निजी व्यस्तताओं के चलते बैठक में हिस्सा नहीं लिया।