राष्ट्रपति मुर्मू से आज रात 8 बजे मिलेगा INDIA Bloc का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राहुल गांधी-खरगे भी रहेंगे मौजूद

INDIA Bloc Delegation President Murmu: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच टकराव बढ़ गया है। इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार रात 8 बजे विपक्षी नेताओं के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है।

INDIA Bloc Delegation President Murmu: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली में सियासत और तेज हो गई है। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में विपक्षी सांसद बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी, और विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

INDIA bloc delegation President Murmu

जंतर-मंतर से राष्ट्रपति भवन तक आर-पार (फाइल फोटो)

टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार रात 8 बजे INDIA गठबंधन के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेता शामिल होंगे।

End of Feed