संसद का मौजूदा सत्र SIR पर हंगामे की भेट चढ़ गया, विपक्ष SIR पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ, जो संभव नही है ऐसा सरकार के हवाले से बताया गया है क्योंकि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है।अब मामला आगे बढ़ गया है राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोटो की चोरी का आरोप लगाया और बताया कि लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने वोटों की चोरी कराई और किसके इशारे पर कराई गई ये सभी जानते हैं
इस मुद्दे पर राहुल गांधी अपनाए हैं आक्रामक तेवर (फाइल फोटो:PTI)
राहुल के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं उन्हें शपथ पत्र साइन करके चुनाव आयोग को सौंपे, लेकिन अब तक राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया है।
अब सोचने वाली बात है कि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए तो उन्हें उसे साबित करना चाहिए और चुनाव आयोग के समक्ष जाना भी चाहिए, सिर्फ आरोप लगाकर चुप नहीं रहना चाहिए
बीजेपी का क्या है आरोप..
- आज़ाद भारत के इतिहास में कांग्रेस ने हमेशा सत्ता पाने के लिए अनैतिक खेल खेला है
- नेहरू के समय से यह खेल चल रहा है 1952 में नाइट्रिएसिड के ज़रिए मतपेटियों के अंदर मत पत्र को खराब करने का काम किया
- इंदिरा गांधी ने चुनाव को लेकर सरकारी तंत्र का कैसे दुरुपयोग किया यह सबको विदित है
- राजीव गांधी के साथ उनके संसदीय क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग हुई और फिर रिपोलिंग करानी पड़ी थी ..
- जब 1983 में जब सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता मिली थी उनके पहले वो कैसे भारत के चुनाव में वोट डाली थी और कैसे उनका नामवोटर लिस्ट में आया जब वो नागरिक नहीं थी इस पर कांग्रेस चुप है
- कांग्रेस ने 1952 से लेकर हर चुनाव में कैसे वोटों को हासिल करने के लिए अनैतिक काम किए यह जग ज़ाहिर है
- 1952 के चुनाव में बाबा साहेब लोकसभा ना पहुंचे इसके लिए कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठजोड़ किया
