केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद INDI गठबंधन की पहली रैली, दिल्ली में गरजेंगे विपक्षी दलों के ये दिग्गज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 07:22 PM IST

Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली होगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज शामिल होंगे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये विपक्षी गठबंधन की पहली रैली है।

Opposition Parties Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) की पहली रैली होने जा रही है। रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘महारैली’ में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस रैली के जरिए विपक्षी गठबंधन एकता का संदेश देने की कोशिश करेंगे।

INDI Alliance First Rally After CM Kejriwal Arresting

दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन की रैली।

विपक्ष की रैली में कौन-कौन होगा शामिल?

AAP द्वारा आयोजित इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

End of Feed