Operation Sindhu: ईरान से निकाले गए 275 लोग पहुंचे दिल्ली, वापस आने वालों की संख्या हुई 3 हजार के पार

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने का काम जारी है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 272 भारतीय नागरिकों और तीन नेपाली नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान 26 जून को नई दिल्ली उतरी।

Operation Sindhu: भारत सरकार की ओर से 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने का काम जारी है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 272 भारतीय नागरिकों और तीन नेपाली नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान 26 जून को नई दिल्ली उतरी। इस नवीनतम निकासी के साथ ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से वापस लाए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 3426 तक पहुंच गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्विटर पर लिखा कि ऑपरेशन सिंधु से संबंधित अपडेट: 272 भारतीय और 3 नेपाली नागरिकों को ईरान से एक विशेष उड़ान के जरिए निकाला गया, जो 26 जून को नई दिल्ली पहुंची। ऑपरेशन सिंधु के तहत 3426 भारतीय नागरिकों को ईरान से लाया गया है। जहाज पर सवार नेपाली नागरिकों ने ऑपरेशन सिंधु के तहत संघर्ष प्रभावित ईरान से उन्हें निकालने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

Operation Sindhu

ईरान से निकाले गए 275 लोग दिल्ली पहुंचे

लोगों ने वतन वापसी पर जाहिर की अपनी खुशी

इससे पहले बुधवार को 296 भारतीय नागरिकों और चार नेपाली नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान भी सुरक्षित रूप से नई दिल्ली में उतरा था। नेपाली नागरिक गायत्री थापा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से ईरान में हूं । ईरान में स्थिति बहुत खराब थी। यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है। भारत सरकार ने हमारे लिए बहुत सारे इंतजाम किए और हमारी बहुत मदद की। ईरान में भारतीय दूतावास के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन के छात्र और नेपाल से निकाले गए एक अन्य व्यक्ति उत्सव थापा ने भी भारत को धन्यवाद दिया। मैं पिछले 9 सालों से ईरान में हूं ... मुझे खुशी है कि मैं अपने देश वापस जा रहा हूं। धन्यवाद भारत। भारतीय दूतावास ने हमारे लिए व्यवस्था की।

End of Feed