बीजेपी को सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है- अखिलेश यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:01 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए सिर्फ उनकी पार्टी माद्दा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा द्वारा समाजवादियों और बहुजनवादियों के साथ गठबंधन के नतीजे भले ही अपेक्षा के अनुरूप न रहे हों, लेकिन इससे यह जाहिर हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ सपा ही हरा सकती है।यादव ने सपा के प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों ने कोशिश की थी, ऐतिहासिक फैसला लिया था। देश के करोड़ों लोग सपना देख रहे थे कि बहुजन की ताकतें एक साथ एक मंच पर खड़ी हो जाएं, जो कभी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देखा था। वर्ष 2019 में समाजवादियों ने त्याग करके उस सपने को साकार करने की कोशिश की थी। समाजवादी लोग जो चाहते थे कि बड़ी जीत हासिल हो लेकिन जिस तरह के लोग सत्ता में हैं उन्होंने हर चीज का दुरुपयोग किया। हम कामयाब नहीं हुए।

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव

सिर्फ समाजवादी पार्टी, बीजेपी को हरा सकती है

End of Feed