'घृणित, अश्लील और अपमानजनक...', बंबई हाई कोर्ट ने गडकरी के खिलाफ पोस्ट हटाने का दिया आदेश

Online Abuse Issue: बंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर साझा की गईं पोस्ट 'बेहद घृणित, अपमानजनक, अश्लील और मानहानिकारक' हैं।

Online Abuse Issue: बंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर साझा की गईं पोस्ट 'बेहद घृणित, अपमानजनक, अश्लील और मानहानिकारक' हैं। अदालत ने ऐसी सभी पोस्ट और सामग्री को तुरंत हटाने का आदेश दिया।

Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की एकल पीठ ने गडकरी को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए 'मेटा', 'एक्स कॉर्प' और 'गूगल एलएलसी' को निर्देश दिया कि वे ऐसी सभी पोस्ट को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। अदालत ने कहा, ''प्रथम दृष्टया ये पोस्ट अपमानजनक, बेहद घृणित और अश्लील हैं।''

End of Feed