Global Approval Rating: PM मोदी का नहीं है कोई सानी, फिर लोकप्रियता का लहराया परचम; काफी पीछे रह गए ट्रंप

Global Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की ‘अप्रूवल रेटिंग’ प्राप्त हुई है। यह सर्वेक्षण दुनिया के प्रमुख 20 नेताओं की लोकप्रियता पर आधारित है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स जैसे देशों के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

Global Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के जुलाई के एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की ‘अप्रूवल रेटिंग’ प्राप्त हुई है, जो उन्हें दुनिया के अन्य सभी नेताओं से आगे खड़ा करती है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: AP)

PM मोदी ने किन-किन को छोड़ा पीछे

यह सर्वेक्षण दुनिया के प्रमुख 20 नेताओं की लोकप्रियता पर आधारित है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स जैसे देशों के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को जहां 75 प्रतिशत जनता का समर्थन मिला, वहीं सिर्फ 18 प्रतिशत लोगों ने उनके कार्यों को लेकर असहमति जताई और 7 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी। यह आंकड़ा पीएम मोदी को उनके समकक्षों में सबसे ऊपर रखता है।

End of Feed