'आज भी जारी है ऑपरेशन सिंदूर', साल के पहले दिन पाकिस्तान को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ADG PI-Indian Army के एक X पोस्ट के माध्यम से बताया कि सेना एक दशक के परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, जिसमें ‘जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और नवाचार’ रणनीतिक शक्ति के मुख्य स्तंभ हैं। उन्होंने देशी तकनीकों और नए विचारों के इस्तेमाल के माध्यम से सेना को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करने पर जोर दिया।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए साल 2026 पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारतीय सेना की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन “आज भी जारी है” और भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता और दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

upendra dwivedi

भारतीय सेना चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी है।(फोटो सोर्स: ANI)

जनरल द्विवेदी ने ADG PI-Indian Army के एक X पोस्ट के माध्यम से बताया कि सेना एक दशक के परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, जिसमें ‘जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और नवाचार’ रणनीतिक शक्ति के मुख्य स्तंभ हैं। उन्होंने देशी तकनीकों और नए विचारों के इस्तेमाल के माध्यम से सेना को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करने पर जोर दिया।

End of Feed