पर्यावरण दिवस पर PM मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, कच्छ में महिलाओं ने किया था भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।’

PM Modi sindoor sapling : पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाया। पीएम मोदी ने बताया कि कच्छ की महिलाओं ने उन्हें यह पौधा भेंट दिया था। 1971 के युद्ध के दौरान कच्छ में महिलाओं ने बहुत बहादुरी दिखाई थी। महिलाओं ने बेहद कम समय में क्षतिग्रस्त रनवे का मरम्मत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

PM Modi plant

अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाते पीएम मोदी।

कच्छ की महिलाओं ने भेंट किया था यह पौधा

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा, ‘1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नयी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।’ प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं से वादा किया था कि वह अपने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर यह पौधा लगाएंगे। मोदी ने कहा, ‘यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।’

End of Feed