देश

‘We Are Gen-Z’ वाले वीडियो पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- ये ‘जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन

वायरल वीडियो में दिख रही महिला के तेवर और उसके इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस वीडियो और महिला के बर्ताव पर भड़क उठे।

Image

वायरल वीडियो पर भड़के उमर अब्दुल्ला।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने ‘Gen-Z’ को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। रास्ता रोके जाने से नाराज महिला कई सवाल उठाती है और खुद को Gen-Z बताते हुए कहती है- "हम जनरेशन जेड हैं, और हम इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे"।

अब इस वायरल वीडियो में दिख रही महिला के तेवर और उसके इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस वीडियो और महिला के बर्ताव पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी शिकायतों पर जनरेशन Z की पहचान का इस्तेमाल धमकी के तौर पर करने से इस पीढ़ी से जुड़ी सद्भावना और सकारात्मक छवि धूमिल हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में महिला मोबाइल फोन से अपनी रिकॉर्डिंग करती हुई दिखाई देती है। वह चेकपोस्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से रास्ता बंद किए जाने को लेकर सवाल करती है। वीडियो के मुताबिक, महिला और उसके साथ मौजूद अन्य पर्यटक काफी देर से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, द्रास के पास मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर ट्रैवल प्रतिबंधों के कारण पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई थी। लंबे इंतजार के बाद महिला चेकपोस्ट पर पहुंची और सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगी। इसी दौरान उसने वहां मौजूद दूसरे पर्यटकों से भी अपनी बात का समर्थन करने की अपील की।

वीडियो में महिला का एक बयान सबसे ज्यादा वायरल हुआ, जिसमें वह कहती है- “We are Gen-Z.” यही लाइन बाद में सोशल मीडिया पर बहस का मुख्य केंद्र बन गई।

वीडियो पर उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

वहीं, जब जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने महिला के इस अंदाज पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि Gen-Z होने की पहचान को किसी विवाद में विशेष अधिकार या दबाव बनाने के औजार की तरह इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने महिला के ‘We are Gen-Z’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यह वाक्य अब नया “जानते नहीं हो मेरे बाप कौन हैं” बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी छोटे से विवाद में अपनी पीढ़ी की पहचान को दबाव बनाने के तरीके की तरह इस्तेमाल करना Gen-Z के प्रति लोगों की सहानुभूति खत्म करने का आसान तरीका है।

वीडियो को लेकर सामने आई ये सच्चाई

बता दें कि कई पोस्ट में दावा किया गया कि वीडियो कश्मीर का है और भारतीय सेना ने कश्मीर से लद्दाख जाने वाली सड़क को चीन के कब्जे की वजह से बंद किया है। हालांकि,यह दावा गलत पाया गया है। Counter Disinformation Centre के मुताबिक, वायरल वीडियो को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो कश्मीर का नहीं, बल्कि लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट का है और यह घटना जुलाई की है।

सेना ने भी साफ की स्थिति

वायरल वीडियो को लेकर भारतीय सेना ने भी स्पष्टीकरण दिया है। सेना के मुताबिक,वीडियो पुराना है और इसमें दिखाई दे रहा चेकपोस्ट पुलिस का है, सेना का नहीं। सेना ने साफ किया कि इस घटना से भारतीय सेना का कोई संबंध नहीं है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध