न गोली चलेगी न मिसाइल, पलक झपकते ही दुश्मन के UAV हो जाएंगे बर्बाद, पुणे की कंपनी ने बनाया लेजर स्नाइपर वेपन

Olee.space के सह संस्थापक सुमन हीरेमठ का कहना है कि यह डाइरेक्टेड एनर्जी वेपन जो कि एआई से चलने वाला एक तरह का लेजर स्नाइपर है, यह बटन दबाते ही अपनी तरफ आने वाले खतरे को निष्क्रिय कर देगा। पुणे स्थित इस कंपनी के दूसरे को-फाउंडर जेम्स सोलोमन ने बताया कि 'दुश्मन के हथियार को खत्म करने के लिए किसी काइनेटिक हथियार को भेजने की जरूरत नहीं होगी।

Olee Space makes Directed Energy Weapon : स्वदेशी रक्षा तकनीकी फर्म ओली स्पेस (Olee Space) जो कि एक स्टार्ट-अप है। इस फर्म ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाले दो किलोवाट की क्षमता वाले एक लेजर सिस्टम को विकसित किया है। यह लेजर सिस्टम मानवरहित ग्राउंड व्हीकल (UGV) पर लगेगा। यह सिस्टम ड्रोन एवं UAV के हमलों के खिलाफ एक बेहद कारगर उपाय साबित होगा। कंपनी का कहना है कि इस लेजर सिस्टम की फील्ड टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब यह अभियानगत तैनाती और बिक्री के लिए उपलब्ध है।

olee space

पुणे स्थित स्टार्ट-अप कंपनी ने बनाया लेजर स्नाइपर वेपन। तस्वीर-X/@ReviewVayu

डाइरेक्टेड एनर्जी वेपन के रूप में काम करेगा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह लेजर सिस्टम नजदीकी लड़ाई और सुरक्षा घेरे में डाइरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) के रूप में काम करेगा। दुश्मन, उनके वाहनों एवं उपकरणों को चंद सेकेंड्स में निष्क्रिय और क्षतिग्रस्त करने के लिए इस लेजल सिस्टम को विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह भविष्य के खतरों को तेज गति एवं नॉन-काइनेटिक तरीके से खत्म करेगा।

End of Feed