भारत की 5 सबसे प्राचीन UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, जिनका इतिहास आपको टाइम ट्रैवल करा देगा!

भारत में कुल 44 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स मौजूद हैं, जिनमें से कुछ जगहों का इतिहास इतना पुराना है कि वे हजारों साल पहले की सभ्यता की कहानी आज भी बयां करती हैं। ये स्थल सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, बल्कि रहस्यों और अद्भुत कलाकारी से भी भरपूर हैं, आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे प्राचीन यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स कौन-सी हैं?

UNESCO World Heritage India: दुनियाभर में 1200 से ज्यादा UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स मौजूद हैं, ये सिर्फ पत्थर और इमारतों से बनी जगह नहीं, बल्कि सदियों पुरानी कहानियां अपने अंदर समेटे हुए हैं। इस लिस्ट में इटली सबसे आगे है, जहां करीब 58 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं। लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं, यहां की धरती इतिहास और संस्कृति की अनमोल धरोहरों से भरी हुई हैं। भारत 44 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के साथ छठे स्थान पर खड़ा है। अब जरा सोचिए, जब यहां इतनी सारी धरोहरें हैं, तो आखिर भारत की सबसे पुरानी वर्ल्ड हेरिटेज साइट कौन-सी होगी? आइए जानते हैं इस सवाल के जवाब।

Unesco sites - AI Image

भारत की 5 सबसे पुरानी UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स (AI Image)

भीमबेटका की गुफाएं

भारत की सबसे प्राचीन यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भीमबेटका की गुफाओं को माना जाता है, जो मध्य प्रदेश में भोपाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। ये ऐतिहासिक धरोहर 750 से ज्यादा चट्टानी गुफाओं से बनी हैं। ये गुफाएं करीब 10 किलोमीटर के दायरे में फैली हैं और हजारों साल पुरानी बताई जाती हैं। इन गुफाओं की दीवारों पर बने चित्र बताते हैं कि यहां करीब 11,000 साल पहले इंसानों का बसेरा हुआ करता था। गुफा की दीवारों पर बने चित्र प्राचीन इंसानों के जीवन, शिकार, त्योहार और रहन-सहन को दिखाते हैं। ये जगह इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है।

End of Feed