जम्मू में पत्रकार के घर चला बुलडोजर तो भड़के CM अब्दुल्ला; LG प्रशासन पर छवि खराब करने का लगाया आरोप

Jammu Bulldozer Action: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उपराज्यपाल प्रशासन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मनमाने तबादले और राजभवन द्वारा बुलडोजर का इस्तेमाल केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। अब्दुल्ला ने कहा कि राजभवन में तैनात अधिकारी निर्वाचित सरकार की अनुमति के बिना और संबंधित मंत्री से परामर्श किए बिना स्वतंत्र रूप से बुलडोजर का इस्तेमाल करते हैं।

Jammu Bulldozer Action: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उपराज्यपाल प्रशासन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मनमाने तबादले और राजभवन द्वारा बुलडोजर का इस्तेमाल केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। अब्दुल्ला गुरुवार को जम्मू विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा जम्मू में एक पत्रकार के घर सहित कई इमारतों को गिराये जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस कार्रवाई की व्यापक आलोचना हुई है।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार: @OmarAbdullah)

उमर अब्दुल्ला ने क्या कुछ कहा?

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजभवन में तैनात अधिकारी निर्वाचित सरकार की अनुमति के बिना और संबंधित मंत्री से परामर्श किए बिना स्वतंत्र रूप से बुलडोजर का इस्तेमाल करते हैं। यह निर्वाचित सरकार की छवि खराब करने की साजिश है।’’ मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यही कारण है कि उनकी सरकार अपने विभागों में क्षेत्रीय कर्मचारियों को नियुक्त करने की आवश्यकता पर बल दे रही है।

End of Feed