Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में बेटी की विंडो सीट पर बैठने की जिद ने बचा ली पिता-बेटी की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2023, 07:49 PM IST

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्‍सप्रेस ट्रेन हादसे में सफर कर रहे एक प‍िता और उनकी 8 साल की बेटी की व‍िंडो सीट पर बैठने की ज‍िद ने इन दोनों की जान बचा ली।

Father Daughters Life Saved in Odisha Train Accident: कहते हैं कि ईश्वर की माया अपरंपार है, इसका साक्षात दर्शन उस वक्त हुआ जब ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्‍सप्रेस ट्रेन हादसे (Coromandal Express Train Accident) में एक पिता और उसकी आठ साल की बेटी की जान कुछ इस तरह से बची कि लोग हैरत मान रहे हैं, दरअसल बेटी ने सफर में जिद की कि उसे विंडो सीट (Window Seat) पर बैठना है, इस जिद ने उन दोनों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

ODISHA TRAIN ACCIDENT

ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्‍सप्रेस ट्रेन हादसे में चमत्कारिक रूप से एक पिता-बेटी की जान बची है

बताते हैं कि दरअसल पिता-पुत्री की जोड़ी खड़गपुर से ट्रेन में सवार हुई और उन्हें कटक में उतरना था वहां एक डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था, सफर में उन्हें विंडो सीट नहीं मिली थी जिसके चलते बेटी ने जिद की कि उसे विंडो सीट पर ही बैठना है, इसके बाद प‍िता ने अपनी र‍िजर्व सीट से तीन बोगी दूर दूसरी सीट खोजी।

End of Feed