कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने अपने विधायकों को किया शिफ्ट, ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर

ओडिशा में बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को पारादीप पर शिफ्ट कर दिया है। ओडिशा राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस अपने विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट कर चुकी है।

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट के लिए लड़ाई अलग ही मोड़ लेती दिख रही है। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने अपने विधायकों को अलग शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस जहां अपने विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट कर चुकी है, वहीं बीजेपी ने अपने विधायकों को पारादीप भेज दिया है। ओडिशा में दोनों ही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सताते हुए दिख रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

odisha bjp

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल (फोटो- @SamalManmohan7)

End of Feed