ओडिशा में भीषण भूस्खलन, 13 लोग लापता, दो गांवों में मची तबाही, हादसे पर नवीन पटनायक ने जताया दुख

ओडिशा के कंधमाल-गंजाम सीमा पर गांगुबाली पहाड़ी में भीषण भूस्खलन हुआ। दो गांव प्रभावित हुए हैं और 13 लोग लापता हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।

ओडिशा (Odisha) में भारी बारिश और चक्रवात 'अर्नब' के असर के बीच एक और बड़ा हादसा सामने आया है। कंधमाल और गंजाम जिले की सीमा पर स्थित गांगुबाली पहाड़ी पर भीषण भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से भारी मात्रा में मिट्टी और बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसककर नीचे आ गिरीं। इस हादसे की चपेट में आने से बाइबाली और गिड़ीपाबाली गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दोनों गांवों के 13 लोगों के लापता होने की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Naveen Patnaik expressed grief over the odisha kandhamal landslide

ओडिशा के कंधमाल में भीषण भूस्खलन पर नवीन पटनायक ने जताया दुख (X/@Naveen_Odisha)

पहाड़ से अचानक खिसकी मिट्टी और चट्टानें

जानकारी के मुताबिक, कंधमाल-गंजाम सीमा पर मौजूद गांगुबाली पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ का मलबा तेजी से नीचे की ओर आया और आसपास के गांवों तक पहुंच गया। इसकी वजह से बाइबाली और गिड़ीपाबाली गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हादसे के बाद से 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि लापता लोग मलबे के नीचे दबे हैं या कहीं दूसरी जगह फंसे हुए हैं।

End of Feed