अस्पताल में बीमार रिश्तेदार का ख्याल रखने आई नाबालिग लड़की को दरिंदों ने दबोचा, नोंचा...किया गैंगरेप, लोगों में भारी आक्रोश

Odisha News: पीड़ित लड़की एक नाबालिग है जो अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए बतौर अटेंडेंट रुकी हुई थी। आरोप है आरोपी उसे अस्पताल परिसर के भीतर से ही बहला-फुसलाकर या जबरन उठाकर ले गए।

Odisha Gang Rape: ओडिशा में नाबालिग से गैंगरेप के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अस्पताल परिसर से किडनैप कर नाबालिग से कई लोगों ने रेप किया। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) परिसर से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में बीमार रिश्तेदार का ख्याल रखने आई नाबालिग लड़की को दरिंदों ने दबोचा, नोंचा...किया गैंगरेप, लोगों में भारी आक्रोश

अस्पताल में बीमार रिश्तेदार का ख्याल रखने आई नाबालिग लड़की को दरिंदों ने दबोचा, नोंचा...किया गैंगरेप, लोगों में भारी आक्रोश

अस्पताल परिसर से ही किया गया अगवा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की एक नाबालिग है जो अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए बतौर अटेंडेंट (co-associate) रुकी हुई थी। आरोप है कि आरोपी उसे अस्पताल परिसर के भीतर से ही बहला-फुसलाकर या जबरन उठाकर ले गए और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, महकमे में हड़कंप मच गया।

End of Feed