दक्षिण भारत के राज्य ओडिशा के नाम बड़ा जैकपॉट हाथ लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूबे के तीन जिलों में कई लोकेशंस पर सोने की खदानें मिली हैं। दरअसल, यह जानकारी सोमवार (27 फरवरी, 2023) को सूबे के कैबिनेट मंत्री ने दी। विधानसभा में स्टील और माइन्स मिनिस्टर प्रफुल्ल मलिक ने बताया- ओडिशा के तीन जिलों में अलग-अलग तीन लोकेशंस पर सोने की खदानें मिली हैं।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
ढेनकनाल से विधायक सुधीर कुमार समल की ओर से पूछे गए सवाले के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा- डायरेक्टरेट ऑफ माइन्स एंड जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के सर्वेक्षणों के बाद यह पता चला है कि सूबे के तीन जिलों में गोल्ड रिजर्व हैं। ये Deogarh, Keonjhar और Mayurbhanj में हैं।
मलिक के मुताबिक, Keonjhar और Mayurbhanj जिलों में चार-चार जगह सोने की खदानें मिली हैं, जबकि Deogarh जिले में एक जगह गोल्ड डिपॉजिट मिली है। जिन जगहों पर खदाने मिली हैं, उनके नाम इस प्रकार हैंः Dimirimunda, Kushakala, Gotipur, Gopur, Joshipur, Suriaguda, Ruansila, Dhushura hill और Adas।
वैसे, मौजूदा समय में हिंदुस्तान में तीन सोने की खदानें हैं, जिनमें दो कर्नाटक में हैं, जबकि एक झारखंड में है। दरअसल, भारत एक साल में लगभग 1.6 टन सोने का उत्पादन करता है, जबकि हर साल देश में 774 टन गोल्ड की खपत हो जाती है।
