अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डोभाल और वांग यी के बीच मंगलवार को 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता आयोजित की जाएगी। 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा के पेचीदा विवाद का समग्र समाधान निकालने के लिए वर्ष 2003 में SR वार्ता तंत्र का गठन किया गया था।

NSA Ajit Doval to visit China- सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज को चीन दौरे पर जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों के तहत यह दौरा किया जा रहा है। डोभाल मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर विवाद के समाधान के लिए एक ढांचा तैयार करने हेतु 2003 में स्थापित इस तंत्र के तहत यह वार्ता का 25वां दौर होगा।

Ajit doval

चीन दौरे पर जाएंगे अजीत डोभाल

शी जिनपिंग कर सकते हैं भारत दौरा

डोभाल का यह दौरा इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत यात्रा से ठीक पहले हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शी जिनपिंग के 12-13 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed