चीन के विदेश मंत्री से मिले NSA डोभाल, PAK से संघर्ष के बाद पहली उच्च स्तरीय बैठक, आतंकवाद पर हुई चर्चा

एनएसए अजीत डोभाल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा पर हैं। डोभाल और वांग ने भारत-चीन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के बाद संबंधों में आए तनाव को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Doval Meets Wang Yi : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बीजिंग में सोमवार को मुलाकात हुई। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सुरक्षा परिषद सचिवों की 20वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए डोभाल बीजिंग पहुंचे हैं। इस मुलाकात के दौरान पक्षों ने भारत-चीन से जुड़े हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष और जारी तनाव के बाद चीन के साथ यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है।

Ajit doval

बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करते एनएसए अजीत डोभाल।

आतंकवाद का मुकाबला करने पर दिया जोर

डोभाल ने आतंकवाद का मुकाबला करने पर ऐसे वक्त जोर दिया है जब लगभग डेढ़ महीने पहले भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में कई आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था। डोभाल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा पर हैं। डोभाल और वांग ने भारत-चीन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के बाद संबंधों में आए तनाव को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed