Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव (Congress President Election) से पहले प्रेसिडेंट के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस में युवा कार्यकर्ताओं को सुना जाना चाहिए। साथ ही कहा कि नेतृत्व अब पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागपुर में शशि थरूर ने कहा कि हम बड़े नेताओं को सम्मान देते हैं, लेकिन ये समय पार्टी में युवाओं को सुनने का है। हम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर।
पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए- शशि थरूर
We give respect to big leaders but it is time to hear the youth in the party. We will work for changing organisatio… t.co/IGA8mlxNAw
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का आत्मविश्वास अच्छा है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि कुछ लोग भी हैं, जो मेरी बात भी सुनेंगे। बड़े नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में अन्य बड़े नेताओं के साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन मेरे साथ अलग-अलग राज्यों के पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शशि थरूर ने कहा कि मुझे गांधी परिवार ने कहा है कि वे पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में तटस्थ रहेंगे और कोई ‘आधिकारिक’ उम्मीदवार नहीं है। पिछले कई सालों से जी-23 पार्टी के संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा सीधा मुकाबला!
उधर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नामांकन पत्र शनिवार को खारिज होने के बाद अब पार्टी के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। हालांकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है और उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट उसी दिन शाम पांच बजे जारी की जाएगी। पार्टी की ओर से 22 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 24 से 30 सितंबर तक थी। अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
