गुड न्यूज! रेलवे में अब रिटायर कर्मचारी पुराने पद से 3 स्तर नीचे तक हो सकेंगे दोबारा नियुक्त

रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा है कि दोबारा नियुक्ति सिर्फ जरूरत होने पर और सोच-समझकर की जाए, दोबारा नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या का फैसला भी GM ही करेंगे।

रेलवे बोर्ड ने रिटायर कर्मचारियों की दोबारा भर्ती (पुनर्नियुक्ति) के नियमों में ढील दी है। अब वेतन स्तर (Pay Level) 1 से 9 तक के खाली पदों को भरने के लिए उसी विभाग के रिटायर कर्मचारी, जो तीन स्तर ऊपर तक के पद से रिटायर हुए हों, को भी फिर से काम पर रखा जा सकता है।

train

प्रतीकात्मक फोटो

हालांकि, रेलवे ने साफ किया है कि पहले उसी स्तर से रिटायर हुए कर्मचारी, जिनके पद खाली हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। अगर ऐसे लोग उपलब्ध नहीं हैं, तभी उनसे ऊँचे स्तर से रिटायर कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त किया जाएगा।

End of Feed