अब भारत में विलय ही पाकिस्तान के पास रास्ता, बोले- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 25, 2023, 10:54 AM IST

बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया है उसे ही काट रहा है। वास्तव में अब भारत में पाकिस्तान का विलय हो जाना चाहिए।

क्या पाकिस्तान का भारत में विलय ही एक मात्र रास्ता है। आखिर इस तरह का विचार किस शख्स का है। हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर दुनिया में इस्लामी देश, ईसाई देश हो सकते हैं तो हिंदू देश क्यों नहीं हो सकता है। इन सबके बीच पाकिस्तान ने जो बोया उसे काट रहा है। जो देश अपनी ऊर्जा दूसरे देशों को नष्ट करने में लगाता है वह नष्ट हो जाता है, पाकिस्तान का विलय बहुत जल्दी ही भारत में हो जाना चाहिए। उसके पास यही रास्ता बचा है।

भारत में जब जब सनातन धर्म पर संकट की बात सामने आई है, इसके खिलाफ आवाज उठी है, इससे डरना नहीं है, हमें अपने इष्ट बागेश्वर हनुमान जी पर भरोसा है। भारत के नागरिक होने के नाते हमें मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश में अलग अलग तरह के नैरेटिव के जरिए सनातन धर्म को अपमानित करने का काम होता रहा है। उनका मानना है कि सनातनी व्यवस्था के मानने वालों को इकट्ठा होना होगा।

End of Feed