बिभव ने मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, अपशब्द कहने का आरोप लगाया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 11:27 PM IST

बिभव कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को एक ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत में कहा है कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा किया।

End of Feed