'PM मोदी ने 25 मिनट के भाषण में अमेरिका के खिलाफ नहीं बोला एक शब्द', गुजरात में जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Gujarat: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने 25 मिनट के संबोधन में अमेरिका के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा।

Rahul Gandhi in Gujarat: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत सरकार ने अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत के कृषि क्षेत्र के दरवाजे खोले हैं।

Rahul Gandhi in Gujarat

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गुजरात में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ट्रेड डील कर भारत का कृषि सेक्टर अमेरिका के लिए खोल दिया। हमारे यहां छोटे खेत होते हैं, वहीं अमेरिका में हजारों एकड़ के बड़े खेत होते हैं। हमारे यहां लोग हाथ से काम करते हैं और वहां बड़ी मशीनों से काम होता है।

End of Feed