'मोहब्बत की दुकान' से एक शब्द भी नहीं निकला, IND vs PAK मैच को लेकर राहुल गांधी पर हेमंत बिस्वा सरमा का तंज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 15, 2023, 02:54 PM IST

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान के मैच हो पर राजनीति न हो यह हो ही नहीं सकता। भारत की जीत पर राहुल गांधी द्वारा ट्वीट नहीं किए जाने पर बीजेपी के सीनियर नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द भी नहीं निकला

India Pakistan Cricket Match, Rahul Gandhi, Hemant Biswa Sarma

India Pakistan Cricket Match: राहुल गांधी पर हेमंत विस्वा सरमा ने कसा तंज

IND vs PAK : भारत द्वारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा देश खुशी में झूम उठे और जीत का जश्न मनाया लेकिन "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कल वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया। लेकिन "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द भी नहीं आया।

End of Feed