त्योहारी सीजन में रेलवे का रिकॉर्ड, उत्तर रेलवे ने ढोए 1.82 करोड़ यात्री, स्पेशल ट्रेनों के फेरों में 52% से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

उत्तर रेलवे के मुताबिक, 2026 के त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 7,085 फेरे संचालित किए गए, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,666 थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोजाना औसतन करीब 54 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन फेरे चलाए गए।

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उत्तर रेलवे ने इस बार यात्री प्रबंधन के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूजा और त्योहारों के दौरान उत्तर रेलवे ने करीब 1.82 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यह आंकड़ा पिछले साल के 1.72 करोड़ यात्रियों के मुकाबले करीब 10 लाख ज्यादा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने न सिर्फ विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, बल्कि नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर भी क्षमता में इजाफा किया।

train news

त्योहारी सीजन में रेलवे का रिकॉर्ड

उत्तर रेलवे के मुताबिक, 2026 के त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 7,085 फेरे संचालित किए गए, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,666 थी। यानी इस बार स्पेशल ट्रेनों के फेरों में 52 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोजाना औसतन करीब 54 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन फेरे चलाए गए।

End of Feed