जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने का North Korea का मंसूबा नाकाम, समुद्र में जा गिरा सैटेलाइट

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 31, 2023, 10:46 AM IST

इससे पहले जापान के तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा था कि उत्तर कोरिया के जलमार्ग अधिकारियों से मिले नोटिस के अनुसार प्रक्षेपण 31 मई से 11 जून के बीच किया जा सकता है।

North Korea: उत्तर कोरिया का जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने का पहला प्रयास नाकाम रहा। देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया में जारी एक बयान में उत्तर कोरिया ने कहा कि जासूसी उपग्रह ले जा रहे रॉकेट की गति पहले और दूसरे चरण के अलग होने के बाद कमजोर पड़ गई और यह कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के समुद्री क्षेत्र में गिर गया। वैज्ञानिक अभियान के विफल होने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

इससे पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरियाई रॉकेट ने असामान्य तरीके से उड़ान भरी और इसके बाद यह समुद्र में गिर गया। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि रॉकेट को उत्तर कोरिया के उत्तर-पश्चिमी टोंगचांग-री क्षेत्र से सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रक्षेपित किया गया। यहीं देश का मुख्य अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र स्थित है।

End of Feed