IMD Forecast: उत्तर भारत में खत्म हुआ मानसून का इंतजार! अगले 5-6 दिनों में कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

अगले दो से तीन दिनों में मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में इसके हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

भीषण धूप और लू से झुलस रहे उत्तर भारत के राज्यों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने रविवार को बता दिया है कि कब यहां मानसून पहुंचेगा। विभाग के मुताबिक, अगले पांच छह दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Monsoon

उत्तर भारत में होने वाली है मॉनसून की दस्तक

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में इसके हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

End of Feed