'इमरान खान जिंदा हैं? ...अभी तक किसी ने नहीं दिए सबूत', PAK के पूर्व PM की मौत की अफवाहों के बीच बोले शशि थरूर

Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान की आदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने शहबाज शरीफ सरकार से अपने पिता के जीवित होने के सबूत मांगे हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लगता है अभी तक किसी ने यह प्रमाण नहीं दिया कि उनका पिता जीवित है।

Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान की आदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने शहबाज शरीफ सरकार से अपने पिता के जीवित होने के सबूत मांगे हैं। पूर्व पीएम के बेटे कासिम ने कहा कि हम इमरान खान के जीवित होने का सबूत मांगते हैं। उनके इस पोस्ट के बाद पाकिस्तान में सियासी भूचाल आ गया। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि दूसरे देश के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करना ठीक नहीं है, लेकिन अभी तक किसी ने उनके (इमरान खान) जिंदा होने के सबूत नहीं दिए हैं।

Shashi Tharoor

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो साभार: PTI)

शशि थरूर ने क्या कुछ कहा

शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और अधिकारियों ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। यह चुप्पी बुरी है। आपने उनके बेटे (कासिम खान) का मैसेज देखा जिसमें कहा गया था कि वह अपने पिता के जिंदा होने का सबूत चाहता है, लेकिन अभी तक किसी ने कोई सबूत नहीं दिया है।

End of Feed