'समाज में करुणा की भावना जगाना ही है समय की मांग', नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने युवाओं से की ये खास अपील

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 05:39 PM IST

Satyarthi Movement for Global Compassion: 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर, 2023 तक राजस्थान के विराटनगर में आयोजित इस 3 दिवसीय समारोह का उद्देश्य समाज में परोपकार यानी कम्पैशन की भावना को जागृत करना है। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने युवाओं से अपील की है कि समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही समय की मांग है।

Kailash Satyarthi News: सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन (एसएमजीसी) ने आज विराटनगर में, अपने पहले युवा शिखर सम्मेलन "यूथ समिट फॉर ह्यूमन फ्रटर्निटी एंड कम्पैशन" का उद्घाटन करते हुए दुनिया भर में परोपकार की भावना को जागृत करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। जायद अवार्ड फॉर ह्यूमन फ्रेटरनिटी के सहयोग से आयोजित इस समारोह में देश - दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए 600 यूथ लीडर्स नें अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Kailash Satyarthi

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान।

कैलाश सत्यर्थी ने युवाओं से की ये खास अपील

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यर्थी ने इस अवसर पर कहा कि "दुनिया में पहली बार, समाज में करुणा की भावना को जागृत करने के लिए आज एक छत के नीचे 500 - 600 युवा यहां एकत्रित हुए हैं। इस बारे में बात हमेशा से होती आई है, लेकिन दुनियाभर में उठ रहे इन सामाजिक मुद्दों और अलगाव के कारण यह एक आवश्यकता बन गई है। आज यहां जो लोग एकत्र हुए हैं वे करुणा के इस इतिहासिक वैश्विक आंदोलन का हिस्सा हैं।"

End of Feed