नहाने के लिए पानी खत्म, टैंकरों के सामने लग रहीं लंबी लाइनें...बेंगलुरू में पानी की किल्लत से मचा हाहाकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 08:56 AM IST

बेंगलुरू में पानी की भारी किल्लत हो गई है, लोगों को पानी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

Water crisis in Bengaluru: इन दिनों बेंगलुरु भारी जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के कई इलाकों में बोरवेल सूख गए हैं। लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं जो अक्सर इसके लिए भारी पैसा वसूलते हैं। लोगों को पानी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

water crisis

बेंगलुरू में पानी का संकट

सभी जगहों पर पानी की किल्लत

इंडिया टुडे टीवी की खबर के मुताबिक, स्थानीय निवासी चिक्कलप्पा ने कहा, आरआर नगर के पूरे पट्टानगेरे में पानी की समस्या है। हमसे बात करने वाला कोई नहीं है। अगर हम एक से अधिक बर्तन लेते हैं, तो अधिकारी हमें वापस भेज देते हैं। वे बच्चों को भी हमारे साथ नहीं रहने देते हैं। वे पूछते हैं कि बच्चा कौन है। अगर हम कहते हैं कि यह हमारा बच्चा है, तो वे उन्हें वापस भेज देते हैं।

End of Feed