समोसा-जलेबी पर नहीं लगने जा रहा कोई चेतावनी वाला मैसेज, सरकार ने किया साफ

समोसा और जलेबी पर कोई वार्निंग मैसेज नहीं होगा। सरकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर एडवाइजरी जारी की गई थी, उसमें सभी ऐसे खाद्य पदार्थ के प्रति जागरूकता पैदा करना था, जिसमें ज्यादा वसा और अतिरिक्त चीनी की मात्रा होती है।

केंद्र सरकार ने समोसा और जलेबी पर सिगरेट जैसी वार्निंग मैसेज को लेकर साफ कर दिया है कि सरकार ऐसा कुछ नहीं करने जा रही है। सरकार की ओर से जो जानकारी सामने आई है, उससे ये साफ हो जा रहा है कि समोसा और जलेबी को लेकर सरकार की ओर से ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। सरकारी एडवाइजरी में एक सामान्य सलाह दी गई थी, जो सभी ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में थी, जिसमें वसा और चीनी का मात्रा काफी होती है।

samosa jalebi

समोसा और जलेबी पर वॉर्निंग मैसेज का आदेश नहीं (फोटो- Meta AI)

सिगरेट जैसी वार्निंग मैसेज नहीं

पीआईबी की ओर से समोसा और जलेबी पर सिगरेट जैसी वार्निंग मैसेज को खारिज करते हुए कहा गया है कि ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। पीआईबी ने ट्वीट कर कहा- "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श में विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल नहीं है, तथा इसमें भारतीय स्नैक्स के प्रति कोई चयनात्मक रुख नहीं अपनाया गया है।"

End of Feed