'वोट नहीं, अक्ल चोरी हो गई', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज; कहा- उन्हें थाने जाकर करानी चाहिए FIR

Vote Theft Issue: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी की दिल्ली में हुई रैली पर जुबानी हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में करीब 60 साल तक शासन किया है। अगर आज राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे हैं तो क्या कांग्रेस की सरकारें भी वोट चोरी करके बनी थीं?

Vote Theft Issue: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी की दिल्ली में हुई रैली पर जुबानी हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस की सियासत और नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Acharya Pramod Krishnam

कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (फोटो साभार: ANI)

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल पर कसा तंज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में राहुल गांधी की रैली पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में करीब 60 साल तक शासन किया है। अगर आज राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे हैं तो क्या कांग्रेस की सरकारें भी वोट चोरी करके बनी थीं? क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके इतने साल तक सरकार बनाई है?

End of Feed